चंदौली: मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए मंगलवार को विधायक रमेश जायसवाल ने विकासखंड नियामताबाद के ग्राम सभा भोजपुर में 9 लाख 15 हजार रुपये की लागत से होने वाले सीवर एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास स्थानीय माताओं-बहनों के हाथों कराया गया।
निर्माण कार्य मेन रोड स्थित डायमंड लॉन से राजू चौबे के मकान तक कराया जाएगा। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।
Advertisement
ALSO READ: Banda: UPI पर MDR को लेकर व्यापारियों में उबाल, PM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र के विकास के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों के लिए उनका दरवाजा 24 घंटे खुला है और किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से लंबे समय से आवागमन में हो रही परेशानी दूर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।शिलान्यास कार्यक्रम में पारस जायसवाल, दीपक, डॉ. ओपी सिंह, सुशील पटेल, अजय पासी, मिथिलेश पटेल, गौरव जायसवाल, संजय पासवान, नीलम सेठ, संजू पटेल सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।



