बरेली: 21 शातिर अपराधियों की खुली क्लास-बी हिस्ट्रीशीट, 12 थानों में पुलिस की कार्रवाई

बरेली: अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले के 12 थानों में सक्रिय 21 शातिर अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखना और जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई की जद में आए अपराधियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गोकशी, पशु क्रूरता और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई अपराधी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताए गए हैं।

शाही थाने के इमरान पर चोरी के 15 मुकदमे दर्ज हैं। आंवला के लोकेंद्र यादव पर हत्या के प्रयास के आठ, नदीम कुरैशी और फिरोज पर पशु क्रूरता के सात-सात तथा तेजराम उर्फ तेजू पर मादक पदार्थों के चार मामले हैं। फरीदपुर के मो. सालिम पर पांच और मदद पर दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।कैंट के मूकूल यादव पर लूट के 10 और अनिकेत पर वाहन चोरी के चार मामले हैं। भमौरा के रामजी पर हत्या के दो, डालचंद्र और धीरज वर्मा पर मादक पदार्थों से जुड़े मामले हैं।

Also Read: Sultanpur: में सात मुकदमों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद

देवरनिया के गुलजार खान पर गोकशी के आठ, शेरगढ़ के ओमप्रकाश पर हत्या-मारपीट के 10 और बहेड़ी के मो. शाकिर पर पशु क्रूरता के 10 मामले दर्ज बताए गए हैं। नवाबगंज के सूरजपाल पर हत्या के प्रयास के 12 मामले हैं।किला के रिजवान, शीशगढ़ के अकील अहमद, जबर अहमद और विशाल तथा अलीगंज के रामभरोसे के खिलाफ भी विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद इन अपराधियों की गतिविधियों की निगरानी और अधिक प्रभावी ढंग से की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)