Bijnor में किसानों का प्रदर्शन, गन्ने का दाम ₹800 कुंतल करने की मांग

Bijnor: बिजनौर में भारतीय किसान संघ ने कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसान संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की।

जानिए क्या है पूरा मामला?

आपको बता दे आज बिजनौर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया व एक दिवसीय प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए उनका समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसानों से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए। किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होगा। देश का अधिकता किस महंगाई से परेशान है महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है पिछले वर्ष गन्ने की फसल में बीमारी से किसान परेशान था, वही इस बार जंगली हाथी गुलदार के हमले अन्य कई समस्याओं से किसान परेशान है।

ALSO READ: Varanasi में ई-वेस्ट का झंझट खत्म, घर बैठे उठेगा इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ और मिलेगा पैसा

किसानों ने सरकार से गन्ने के दाम बढ़ाने की भी मांग की है और कहां है कि गन्ने के दाम लगभग ₹800 कुंतल के हिसाब से होना चाहिए हर चीज के दाम प्रतिदिन डबल होते जा रहे हैं पर गन्ने का दाम अभी भी बहुत सस्ता है जिसकी लागत दुगनी लगी हुई है और किसानों का गन्ने का भुगतान कभी भी समय पर नहीं दिया जाता है चीनी मिल ने अभी भी किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जिससे किसान परेशान है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)