Pilibhit: चोरी के शक में युवक को बंधक बनाया, फिर डंडे से क़र दी पिटाई, जांच शुरू

Pilibhit: पीलीभीत में मोबाइल शॉप पर मोबाइल खरीदने आए एक युवक ने दुकान से महंगा फोन चुरा लिया, चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद दुकानदार ने युवक को बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई क़र दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकानदार युवक को डंडे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला थाना बरखेड़ा कस्बे के बृजेश मोबाइल शॉप का है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दुकानदार का आरोप है कि उसकी दुकान पर एक युवक कीपैड मोबाइल खरीदने आया था। जैसे ही दुकानदार नजर घूमी युवक ने काउंटर से करीब 26 हजार रुपये का टचस्क्रीन स्मार्टफोन चुरा लिया। यह पूरी घटना दुकान के सीसीटीबी कैमरे में भी कैद हो गई। चोरी का पता चलते ही दुकान मालिक ने युवक को पकड़ लिया और दुकान में ही बंधक बना लिया। जिसके बाद दुकान मालिक ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई क़र दी। किसी ने इस पूरी मारपीट की घटना वीडियो बना लिया और सोशल मिडिया पर वायरल क़र दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

ALSO READ: Saharanpur: चिलकाना में अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई, तीन डंपर सीज

पुलिस अब वायरल वीडियो की जांच क़र रही है और सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। फिलाल चोरी के शक में पुलिस को बिना सूचना दिए इस तरह कानून हाथ में लेना चर्चा का बिषय बना हुआ है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)