Saharanpur: चिलकाना में अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई, तीन डंपर सीज

Saharanpur: अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को सीज किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन करने वालों और बिना वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी चिलकाना अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुमझेड़ा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन वाहनों को बिना आवश्यक रॉयल्टी एवं वैध प्रपत्रों के पाया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने ट्रक संख्या HR58-E-5023 और UP11CT-4973 को बिना आवश्यक प्रपत्रों के पाए जाने पर सीज किया। वहीं ट्रक संख्या HR58-D-5023 में बजरी लदी मिली, जिसे बिना रॉयल्टी प्रपत्र के खनन सामग्री का परिवहन करते पाए जाने पर सीज कर दिया गया। तीनों वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।पुलिस के मुताबिक, मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और संबंधित विभाग को आवश्यक रिपोर्ट भेजी जा रही है।

ALSO READ: Azamgarh में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो महिलाएं गिरफ्तार

कार्रवाई का उद्देश्य अवैध खनन एवं खनन सामग्री के नियम विरुद्ध परिवहन पर रोक लगाना है।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी अक्षय शर्मा, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, आरक्षी 611 अमित कुमार और आरक्षी 622 संजीव कुमार शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)