बाराबंकी: कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-अयोध्या के हैदरगढ़ एवं सतरिख अंडरपास के नीचे क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
नवीन उपनिबंधक कार्यालय सदर के सामने दारापुर कट के समीप सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए जाने वाले वाहनों को तत्काल हटवाकर उनके लिए पृथक पार्किंग स्थल चिन्हित करने तथा चयनित स्थल पर ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी गुंजिता अग्रवाल नवाबगंज, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, एआरटीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आज ही स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Also Read: बिजनौर: SIR और मतदाता सूची को लेकर सपा ने उठाए सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील एवं अनावश्यक कटों को तत्काल बंद कराया जाए तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक स्थानों पर रम्बल स्ट्रिप, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर एवं रोड मार्किंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रामनगर तिराहा पुलिस चौकी के सामने स्थित कट से लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने तथा भारी वाहनों का आवागमन चौपुला की ओर से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
आगामी 27 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले देवा मेला के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने बाराबंकी-देवा मार्ग की पटरियों एवं मुख्य मार्ग को निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त कराने तथा आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश।














