अमेठी: चुनाव आयोग के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अमेठी के गौरीगंज सपा से में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए। सपा कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से ‘पाप का घड़ा’ लेकर भी प्रदर्शन में पहुंचे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने “एक कचौड़ी, दो समोसा, इन चोरों का क्या भरोसा” जैसे राजनीतिक नारे लगाकर विरोध जताया।
Advertisement
सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यदि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो चुनाव आयोग को पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए। जनता के वोट के अधिकार से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।
सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए। मतदाताओं के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए।
जिला महासचिव अरशद अहमद ने कहा कि जनता के वोट से सरकार बनती है और वोट की निष्पक्षता सबसे जरूरी है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता और कार्यकर्ताओं के मन में जो सवाल हैं, उनका चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
Also Read: UP: रायबरेली में लाखों के ट्रैफिक सिग्नल बने शोपीस, 3 साल से नहीं सुधरी व्यवस्था
प्रदर्शन में राम सिंह यादव, श्री राम बौरासी पासी, शिवप्रताप यादव, गुंजन सिंह, प्रतिभा यादव, महेंद्र यादव, मनीराम वर्मा, सोनू अंसारी, राम प्रसाद यादव, राकेश यादव कौहार, दिलीप यादव, बबलू यादव, राजलू, राम अचल, लाईक अहमद, शिव दर्शन यादव, इजहार अहमद, संदीप चौधरी, विजय प्रकाश, विक्रम सिंह, हसन उल्ला, राजेश सिंह, अंकुश यादव, मनु पाल, अकरम अहमद, लालजी यादव, राम अभिलाख, वकील खान, महेंद्र सोनकर, चंद्रकांत पाल, विकास पाल, शेर बहादुर, उदय प्रताप सिंह, सूबेदार यादव, दीपू तिवारी और अशोक यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



