चंदौली में सपा का हंगामा, EC के मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, पुलिस से पुतले को लेकर छीना-झपटी

चंदौली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी सहित इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतले को लेकर कई बार छीना-झपटी हुई। काफी देर तक कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही।

पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। धरना स्थल पर भी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए और डीएम कक्ष के समीप पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिसको लेकर पुलिसकर्मियों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक छीना-झपटी होती रही।

Also Read: UP: छात्राओं को CM Yogi की सौगात, स्कूटी वितरण की तैयारियां तेज, अफसरों को निर्देश जारी

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे भी आंदोलन करेगी।

सत्यनारायण राजभर, जिलाध्यक्ष सपा

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग की निष्पक्षता महत्वपूर्ण है। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ता लगातार आवाज उठाते रहेंगे और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Also Read: सपा नेता शिवपाल यादव ने कविता वाले अंदाज में योगी सरकार पर कसा तंज

प्रभु नारायण सिंह यादव, विधायक सकलडीहा

सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दलों में सवाल हैं। उन्होंने कहा कि जनता के मताधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर समाजवादी पार्टी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी।

रामकिशुन, पूर्व सपा सांसद

पूर्व सपा सांसद रामकिशुन ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष अपनी आवाज उठा रहा है। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)