UP: मामूली कहासुनी और फिर ट्रैक्टर से कुचलकर तीन लोगों की हत्या,’ बिजनौर में खौफनाक वारदात से मचा हड़कंप

बिजनौर: दो पक्षों में मामूली कहा सुनी को लेकर विवाद हो गया एक पक्ष के ट्रैक्टर चालक ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़कर कुचल दिया हादसे में तीन लोगों के दर्दनाक मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिजनौर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के जमालदीपुर खेड़ा इलाके में दो पक्षों में मामूली कहां सुनी लेकर विवाद हो गया एक पक्ष के वीरेंद्र नामक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के तीन लोग, उदयवीर,महेंद्र और बाबू पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई, ट्रैक्टर के नीचे कुचल जाने से हुई तीनों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Also Read: बुंदेलखंड में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा! केन-यमुना उफान पर, चिल्ला घाट पर भी बढ़ा जलस्तर

हादसे में एक महिला भी घायल बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है। और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। थाना प्रभारी चांदपुर ने बताया कि मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें एक पक्ष के ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है और ट्रैक्टर चालक सहित एक महिला घायल है।आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)