गैरसैंण/चमोली.
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से शुरू हो गया। सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी (से.नि.) एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने श्रद्धांजलि देते हुए खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। इससे पहले विधानसभा सत्र में आने वाले मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों का विधानसभा भवन के मुख्य द्वार पर स्वस्ति वाचन के साथ स्वागत किया गया।
वहीं, अंकिता भंडारी को न्याय समेत अनेक विषयों को लेकर सरकार को घेर रही कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा भवन के मुख्य द्वार की सीढ़ियों पर धरना दिया। इससे हले कांग्रेस विधायक मंत्री आवास से जुलूस के साथ विधानसभा के मुख्य गेट तक पहुंचे। वे हाथों में नारे। लिखी तख्तियां भी लिए हुए थे।














