चमोली
उत्तराखंड के चमोली जिले से इस समय की बड़ी खबर आई है. यहां बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन गायब हो गई है. बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली है. चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हेली के लोकेशन न मिलने की खबर मिलते ही प्रशासन ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. प्रशासन और हेली कंपनी हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है।
हेलीकॉप्टर के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के चलते चांई और थैंग गांव के ऊपर यह हादसा हुआ है. वहीं ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 6 लोगों की हादसे में मौत हो गई है. आर्मी की सूचना पर प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हादसे की पुष्टि की।
ऋषिकेश की ओर जा रहा था चॉपर
बता दें कि 30 अक्टूबर को बद्रीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था. खराब मौसम की वजह से चाय और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना आ रही है. चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आर्मी की ओर से इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है।
चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
सीएम धामी ने जताया दु:ख
इस भीषण हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है. सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर ट्विट करते हुए सीएम ने लिखा, ‘जोशीमठ के पास ‘चयी’ गांव के निकट एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की दुखद खबर मिली है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF की ओर से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है. मैं खुद इस पूरी घटना पर लगातार नजर रख रहा हूं. गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत एयरलिफ्ट करके बड़े चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी यात्री सुरक्षित वापस आ जाएं।
बारिश और घने बादलों से रेस्क्यू में मुश्किल
हादसे की सूचना वाले इलाके में लगातार बारिश हो रही है और घने बादल छाए हुए हैं. इससे दृश्यता काफी कम है. ऐसे में रेस्क्यू टीमों को हेलिकॉप्टर की लोकेशन तलाशने में परेशानी हो रही है. फिलहाल टीमें बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच के इलाके में खोज अभियान चला रही हैं. हेलिकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन की टीमें मलबे का पता लगाने और रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाने में जुटी हैं।
आर्मी, एसडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात
जोशीमठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिली है, जिसकी पुष्टि कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि इलाके में कुछ संदिग्ध चीजें दिखाई दी हैं, जिससे हेलिकॉप्टर क्रैश होने की आशंका है. आर्मी, एसडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं. एसडीएम ने बताया कि वह खुद भी घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं. मौके से और जानकारी मिलने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
घायलों को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज देने का निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ के पास चायी गांव में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. उन्होंने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. सीएम ने गंभीर रूप से घायलों को तुरंत एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यात्रियों के सकुशल होने की कामना भी की है।
उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के मुताबिक, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलिकॉप्टर VT-HCX बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था. हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरी थी. जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान उसका संपर्क टूट गया और ट्रैकिंग सिस्टम पर भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई. इसके बाद भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों को सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया है. एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड कर दिया गया है।
अक्टूबर में दो हेलिकॉप्टरों की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
अक्टूबर महीने में भी चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टरों की दो इमरजेंसी लैंडिंग हुई थीं. इनमें एक घटना रुद्रप्रयाग में खराब मौसम की वजह से हुई थी, जबकि दूसरी टिहरी में तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।














