शिवसेना ने मुंबई में कई स्थानों पर चलो अयोध्या, चलो वाराणसी के पोस्टर लगाए हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या और वाराणसी जाकर राम दर्शन और गंगा पूजा करने की घोषणा के एक दिन बाद शिवसेना के सचिव मिलिंग नार्वेकर ने पोस्टर लगवाए हैं।

कहा जा रहा है कि यह कदम बीजेपी के राम मंदिर के वादे के अभी तक पूरा न हो पाने के खिलाफ हिंदू मतदाताओं को इकठ्ठा करने के लिए उठाया गया है, हालांकि शिवसेना के इस कदम से राजनीति गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।
इस पर संजय राउत ने कहा ‘राम मंदिर बनाने की घोषणा किए 25 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इस मामले पर कुछ नहीं हुआ। उद्धव जी ने वाराणसी से अध्योध्या जाने का प्लान किया है, हम देखेंगे अगर कुछ कार्यसेवा कर सकते हैं तो उद्धव जी इस मुद्दे पर बोलेंगे जब वह लखनऊ जाएंगे।
शिवसेना पहले ही 2019 लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर चुकी है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में उद्धव पहले ही कह चुके हैं कि वह एक राष्ट्र, एक चुनाव का समर्थन करते हैं, हाल ही में अयोध्या और वाराणसी जाने की घोषणा ने एक बार फिर अगले साल होने वाले आम चुनाव पर सबकी निगाहें घुमा दी हैं।











































