उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी दल अपने सियासी समीकरण साधने की तैयारी में जुटी हुई हैं। इस बीच माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी (Sibakatullah Ansari) और उनके बेटे मन्नू अंसारी शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे। मुहम्मदाबाद विधानसभा से 2 बार विधायक रह चुके मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह सुबह समर्थकों के साथ गाजीपुर से लखनऊ पहुंच गए हैं वह 11 बजे अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता लेंगे।
वहीं, खबर ये भी है कि मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी भी जल्द ही समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकता है। उधर, बलिया जिले के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी शनिवार को सपा में शामिल होंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अंबिका चौधरी अपने पुत्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी भी सपा में शामिल होंगे।
Also Read: ‘लखनऊ मत जाना, वरना CM नाम बदल देंगे’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज
बता दें कि अगले साल 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी समेत बीजेपी, कांग्रेस और बसपा सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गई हैं। समाजवादी पार्टी सिबगतुल्लाह अंसारी को सदस्यता देकर इलाके के राजनीतिक माहौल में नए तरह का सियासी समीकरण तैयारी करेगी। दरअसल, 2017 के विधानसभा चुनावों के पहले अंसारी बंधु अपनी पार्टी कौमी एकता दल से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लेते हुए सपा में शामिल हो गए थे। बाद में अखिलेश यादव के ऐतराज के बाद उन्होंने एसपी से अलग होकर बीएसपी में शामिल होना पड़ा था।
गाजीपुर की राजनीति पर करीब से निगाह रखने वालों की मानें तो उनके सपा में शामिल होने के साथ मोहम्मदाबाद सीट पर पहले से एसपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि मुख्तार के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी पेशे से टीचर रहे हैं। तीनों भाइयों में सबसे बड़े सिबगतुल्लाह अंसारी दो बार विधायक भी रह चुके हैं।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )












































