आज कल की लाइफ स्टाइल ही ऐसी है कि लोग अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं। जबकि इस वक्त कोरोना वायरस का संकट भी सिर में मंडरा रहा है, ऐसे में इम्यूनिटी पावर स्ट्रॉन्ग करने के साथ साथ अपनी आंतरिक सेहत का खास ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में न्यूट्रिएंट्स वैल्यू को बेहद सस्ते, स्वस्थ और टिकाऊ तरीके से अपनी डाइट (Change in Diet) में बदलाव ला सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और फिट रहने के लिए इन सभी तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि फिट रहा जा सके।
ज्यादा सोच के न खाएं खाना
जानकारी के मुताबिक, विशेषज्ञ कहते हैं कि खानपान के मामले में आप सेलेक्टिव ना बनें। जरूरी नहीं कि आप महंगी चीजें खाएंगे तो आपको भरपूर न्यूट्रिएंट्स की प्राप्ति होगी। हर फूड्स में अलग-अलग न्यूट्रिएंट्स कम्पोजिशन मौजूद होते हैं। ऑस्ट्रेलियन डायटरी गाइडलाइंस के अनुसार, हर किसी को स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह के फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। हमें उन चीजों या फूड्स की तरफ अधिक ध्यान देना चाहिए, जो महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स के मुख्य सोर्स होते हैं। फ्री शुगर वाले फूड्स को बेहद कम मात्रा में ही खाना चाहिए। कई खाने-पीने की चीजों में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिनका सेवन हम डेली लाइफ में नहीं करते हैं। ये हेल्दी रहने के लिए बहुत जरूरी हैं।
डाइट में शामिल करें ये विटामिंस-मिनरल्स
यदि आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो डाइट में आठ तरह के विटामिंस जैसे विटामिन ए, सी, बी1, बी2, बी3, बी6, बी12, फोलेट, आठ तरह के मिनरल्स जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, आयोडीन, जिंक, सेलेनियम, मॉलिब्डेनम (Molybdenum) के साथ ही प्रोटीन और शुगर फ्री चीजें शामिल करें। ये सभी चीजें आपको हेल्दी रखेंगी और इनसे पोषण भी भरपूर मिलेगा।
वजन कम करने के लिए भूखे ना रहें
अक्सर कुछ लोग वजन घटाने के लिए खाना बंद कर देते हैं। इससे शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है. आप बीमार हो सकते हैं। आप वजन कम करने के लिए कई तरह के हेल्दी फूड ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं, जिससे वजन भी कम होगा और शरीर को भरपूर पोषक तत्वों की भी प्राप्ति होगी। प्रॉपर न्यूट्रिएंट्स ना मिलने पर इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। ऐसे में कुछ वजन कम करने के लिए लो कैलोरी, लो कार्ब्स फूड्स का चुनाव करें। इससे आपका वजन भी कम होगा और आप हेल्दी भी रहेंगे।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुकपर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटरपर भी फॉलो कर सकते हैं. )















































