शीतलहर के बीच योगी सरकार का बड़ा निर्णय, छात्रों को राहत

लखनऊ: प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश भर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई तथा उत्तर प्रदेश बोर्ड सहित सभी बोर्डों पर समान रूप से लागू होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतलहर के दौरान आमजन, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और असहाय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को निरंतर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर हालात पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Also Read: नव वर्ष पर युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी पुलिस में 32,679 कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती

मुखयमंत्री ने सभी जिलाधिकरी को दिए शक्त निर्देश

सीएम योगी ने सभी जनपदों में रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, वहां कंबल, बिजली, पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था रखने तथा अलाव जलाने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, इसके लिए जरूरतमंदों को तत्काल रैन बसेरों तक पहुंचाया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शीतलहर से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ठंड के कारण किसी प्रकार की जनहानि होती है और उसमें प्रशासनिक चूक सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

INPUT- PRIYANSHU PANDEY

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है।