Saharanpur: सहारनपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा-आज सहारनपुर में और पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं से मिलना, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, हमारे वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद और कल एक बड़ा शक्ति केंद्र के अपने कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रहा।
जानिए क्या है पूरा मामला?
कहा- कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनकी ऊर्जा स्पष्ट रूप से संकेत दे रही है कि इस बार 2027 में भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। आज हर जगह जब कार्यकर्ता के साथ जनता भी सड़कों पर नजर आई, तो स्पष्ट दिखा कि किस प्रकार से हमारे नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति, हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति, हमारे प्रदेश अध्यक्ष पंकज जी और हमारे सांसद विधायकों के प्रति किस प्रकार से सभी लोग मिलकर आगे आए हैं और मुझे लगता है कि 2027 के मिशन को हम पूरा करेंगे।
आज हम लोग पूरे देश में संत रविदास जी की 650वीं जयंती, क्या वर्षगाँठ मना रहे हैं? और आज मुझे सौभाग्य मिला कि संत रविदास जी की सहारनपुर में हमारी जो मंदिर है, वहाँ पर आकर मुझे आशीर्वाद लेने का मौका मिला। मैं समाज के सभी लोगों को आभार व्यक्त करता हूँ कि आज इस स्थल पर मुझे भी आने का आपने मौका दिया। और हम सब कोई समाज को पूरी तरह से जोड़कर, समरसता के भाव से हर व्यक्ति को, हर समाज को, हर क्षेत्र के लोगों को जोड़कर हम विकसित उत्तर प्रदेश, जो बढ़ रहा है लगातार विकास की दृष्टि से और विरासत को आगे बढ़ाते हुए। और मैं कह सकता हूँ कि जिस राज्य को माफियाओं के लिए जाना जाता था, आज वो राज्य युवाओं के सेमीकंडक्टर, कह सकते हैं कि एआई के लिए दुनिया के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने कहा आज का उत्तर प्रदेश अपने विकास के लिए, अपने एक्सप्रेसवे के लिए, अपने नए-नए आयाम के लिए जाना जा रहा है। ब्रह्मास्त्र जैसा मिसाइल यहाँ पर बन रहा है। ये नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, जो हर उत्तर प्रदेश के साइकिल जनता को धर्मांधित करता है और उत्तर प्रदेश से उत्तम प्रदेश की दिशा में सब मिलकर बढ़ रहे हैं।


















































