मुजफ्फरनगर SSP कार्यालय पहुंचा भूमाफियाओं से परेशान पीड़ित परिवार, बताया जान का खतरा

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में भूमाफियाओं और दबंगों से परेशान एक परिवार ने गुरुवार को SSP कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। परिवार के करीब 20 सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर अनोखे अंदाज में SSP कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी।

परिवार का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2022 में जमीन खरीदी थी, लेकिन बाद में भूमाफियाओं ने कथित तौर पर चकबंदी की प्रक्रिया के जरिए उस जमीन को करीब 55 लाख रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। जमीन को लेकर परिवार लंबे समय से परेशान होने की बात कह रहा है।

ALSO READ: बाराबंकी में जलस्तर फिर बढ़ा, लाल निशान से 13 सेमी ऊपर तराई गांवों में बढ़ी बाढ़ की चिंता

पीड़ित परिवार ने दबंगों और भूमाफियाओं से जान का खतरा भी बताया है। परिवार का आरोप है कि दबंगों के खौफ के चलते उनके बच्चों ने स्कूल जाना तक बंद कर दिया है। एक ही परिवार के करीब 20 सदस्यों ने SSP कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे परिवार ने अपनी जमीन वापस दिलाने और सुरक्षा मुहैया कराने की भी गुहार लगाई।

यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पूरबालियान का बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)