अलंकार अग्निहोत्री ने बनाई ‘R.A.M’ पार्टी, बोले- हम आमजन के अधिकार और प्रशासनिक पारदर्शिता को देंगे प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश के चर्चित अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने वृंदावन से अपनी राजनीतिक यात्रा का औपचारिक आगाज़ कर दिया है। समर्थकों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के गठन की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह का पोस्टर भी जारी किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें तलवार और बांसुरी भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

अग्निहोत्री ने मंच से भरी हुंकार

अग्निहोत्री ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि उनकी पार्टी आमजन के अधिकारों और प्रशासनिक पारदर्शिता के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। राजनीतिक विश्लेषक इस कदम को आगामी चुनावों के मद्देनज़र अहम मान रहे हैं और इसे प्रदेश की बदलती सियासत से जोड़कर देख रहे हैं।

Also Read:UP: UGC और शंकराचार्य के अपमान के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा

इस्तीफे के बाद सियासत में एंट्री

गौरतलब है कि अलंकार अग्निहोत्री ने हाल ही में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और UGC के नए नियमों से जुड़े विवाद के संदर्भ में चर्चा में आया था। प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में उतरने के उनके फैसले को एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अब उनकी नई पार्टी के गठन के साथ यह साफ हो गया है कि वह सीधे तौर पर जनसरोकार के मुद्दों को राजनीतिक मंच पर उठाने की तैयारी में हैं।

 

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.