Azamgarh: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का गर्भपात कराने का आरोप, पति गिरफ्तार

Azamgarh: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट कर गर्भपात कराने के मामले में निजामाबाद पुलिस ने वांछित पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई 2026 को निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवा (अल्लाहपुर) निवासी सुधाकर यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री के ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे दवा खिला दी, जिससे करीब दो माह का गर्भ नष्ट हो गया। इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया गया तथा धमकी भी दी गई।तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद में मुकदमा संख्या 178/2026 के तहत धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 89 बीएनएस और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था।

ALSO READ: Raebareli: बाइक ले जाने की जिद पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, भाई और चाची समेत तीन गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निजामाबाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अवनीश यादव पुत्र कर्मराज यादव, निवासी पनकरपुर, थाना अहरौला, आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष को शेरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव, रिजर्व कांस्टेबल मनीष कुमार कुशवाहा और रिजर्व कांस्टेबल मुकेश, थाना निजामाबाद शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)