बांदा: शहर के केन पथ पर गुरुवार को गौ सम्मान आह्वान कार्यक्रम को लेकर माहौल भक्तिमय और जागरूकता से ओत-प्रोत नजर आया। गौमाता के संरक्षण,संवर्धन और सम्मान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ भक्तों के साथ सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गौ संरक्षण को लेकर लोगों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौमाता की हत्या पर रोक लगाने,गौ संरक्षण को बढ़ावा देने तथा गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ और ‘राष्ट्र आराध्य’ का राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग को प्रमुखता से उठाना रहा।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गौ संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इसके लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ निराश्रित गोवंश की देखभाल और उनके संरक्षण की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जाने की जरूरत है।
कार्यक्रम के दौरान केन पथ पर गौ सम्मान और गौ संरक्षण से जुड़े नारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम ने राहगीरों और स्थानीय लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया। आयोजकों और वक्ताओं ने गौमाता के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को गौ संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया।वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में गौवंश के संरक्षण को लेकर समाज में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता की आवश्यकता है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गौवंश के प्रति संवेदनशील व्यवहार करें और अपने आसपास निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए यथासंभव सहयोग करें।
आयोजकों ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान का उद्देश्य केवल किसी एक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करना नहीं,बल्कि देशभर में गौ संरक्षण और गौ सम्मान को लेकर जनजागरण का संदेश पहुंचाना है।









