बाराबंकी: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की पहल, राखी भेजने पर मिलेगी 10 प्रतिशत विशेष छूट

बाराबंकी: रक्षाबंधन पर्व को लेकर डाक विभाग ने बहनों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन के अवसर पर बारिश के मौसम में राखियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बाराबंकी डाक मंडल के अधीक्षक डाकघर पुरुषोत्तम नाथ ने बताया कि आकर्षक वाटरप्रूफ लिफाफा मात्र 10 रुपये में सभी डाकघरों से प्राप्त किया जा सकता है। इसमें राखी को स्पीड पोस्ट अथवा पार्सल के माध्यम से देश-विदेश में सुरक्षित भेजा जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि 12 अगस्त 2026 से अन्तर्देशीय स्पीड पोस्ट के माध्यम से राखी भेजने पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लिफाफे पर स्पष्ट रूप से Rakhi Mail लिखना अनिवार्य होगा। एक ग्राहक अधिकतम पांच राखी लिफाफों की बुकिंग पर इस छूट का लाभ ले सकेगा। यह छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी।

Also Read: बाराबंकी: हर-हर महादेव से गूंजा लोधेश्वर धाम, दूसरे सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

अधीक्षक ने भाइयों से रक्षाबंधन पर बहनों को सुकन्या समृद्धि खाते का उपहार देने की अपील की। डाकघर में मात्र 250 रुपये से यह खाता खोला जा सकता है। इसके अलावा मिठाई आदि भेजने के लिए स्पीड पोस्ट और पार्सल सेवा का भी लाभ उठाया जा सकता है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है