Home UP News बरेली: साध्वी प्राची ने मौलाना तौकीर रजा को बताया ‘दंगाई’, बोलीं- सावधान...

बरेली: साध्वी प्राची ने मौलाना तौकीर रजा को बताया ‘दंगाई’, बोलीं- सावधान हो जाओ, योगी बाबा के पास सबका इलाज है

Sadhvi Prachi Maulana Tauqeer Raza

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद पहुंचीं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raja) पर निशाना साधा है। साध्वी प्राची ने कहा कि 2010 में बरेली के अंदर जो दंगा हुआ था। पूरा देश जानता है, यह दंगा तौकीर रजा ने कराया था। उस दंगे में तौकीर रजा मुख्य आरोपी भी थे।

साध्वी प्राची ने तौकीर रजा को बताया दंगाई

साध्वी प्राची ने आगे कहा कि जैसी जिसकी भावना होती है, वैसा ही विचार प्रकट करता है। यह खुद दंगाई है, इसलिए हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों पर आरोप जड़ रहा है। तौकीर रजा सावधान हो जाओ- शरियत के अनुसार कानून तो तुम्हें चाहिए, लेकिन सजा भी आप लोगों के ऊपर शरियत के अनुसार होनी चाहिए।

Also Read: 9 वर्ष में लंबी छलांग लगाकर अव्वल बनने की स्थिति में है भारत की परंपरागत चिकित्सा पद्धति: योगी

योगी बाबा के पास सबका इलाज

उन्होंने कहा कि अजान तो बंद सीरिया सऊदी में हुई है, विरोध करने की यहां हिंदुस्तान में क्या जरूरत है। आखिर यह करते कुछ हैं, दिखाते कुछ और हैं। यह 2023 का उत्तर प्रदेश है। योगी बाबा बैठे हैं, सबका इलाज बाबा के पास है। जो जिस भाषा में बात कर रहा है, हिंदुस्तान की सब भाषा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को आती है।

साध्वी प्राची ने कहा कि तौकीर रजा पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जैसी और अपराधियों पर होनी चाहिए। कोरोना काल में एक जलसा भी किया था। मोदी जी हाथ जोड़कर कह रहे थे कि ज्यादा लोग एकत्र न हों, लेकिन इसने जलसा किया। इस पर भी कार्रवाई जरूरी है।

Also Read: UP: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर गिनाई किसानों की समस्या, बोले- अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार

साध्वी प्राची ने कहा कि तौकीर रजा हिंदुस्तान ही ऐसा है जहां पर मुसलमान सुरक्षित हैं। इस बयानबाजी से देश का माहौल खराब करना चाहते हैं, पाकिस्तान के हाथ में भीख का कटोरा हो गया। सऊदी अरब में मुंह धोने के लिए इन्हें पानी नहीं मिलेगा।

तौकीर रजा पर मुरादाबाद में केस दर्ज

बता दें कि तौकीर रजा ने पूर्व में प्रधानमंत्री पर भी बयान दिया था। इसमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग की थी। तौकीर रजा ने 15 मार्च से तिरंगा यात्रा का भी ऐलान किया था। आज तौकीर रजा पर भड़काऊ भाषण देने का मुरादाबाद में केस दर्ज भी किया गया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Secured By miniOrange