Home Police & Forces बरेली: सिपाही संग रात गुजारने के लिए पति को नींद की गोलियां...

बरेली: सिपाही संग रात गुजारने के लिए पति को नींद की गोलियां देकर सुला देती थी पत्नी, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दोनों

उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जनपद में एक सिपाही (Police Cosntable) का दिल वहां रहने वाले सर्राफा व्यापारी की पत्नी पर आ गया। इसके बाद सिपाही ने सर्राफा व्यापारी की पत्नी को अपने प्रेमजाल में ऐसा फंसाया कि वह उसके लिए रोजाना अपने पति को दूध में नींद की गोलियां देकर सुला देती। इसके बाद सिपाही अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच जाता। इस बीच शुक्रवार को प्रेमिका के पति ने दोनों को आपत्तिनजक हालत देख लिया, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। वहीं, मामले की जानकारी होने पर एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।


ड्यूटी के दौरान सिपाही ने कर ली थी दोस्ती


मिली जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के कैंट थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही ने ड्यूटी के दौरान कैंट थाना क्षेत्र के ही सर्राफ व्यापारी की पत्नी से दोस्ती कर ली। इसके बाद उसने महिला के घर भी आना-जाना शुरू कर दिया। इसी दौरान सिपाही सिपाही की महिला से फोन पर बातचीत शुरू हो गई। सिपाही ने सर्राफा व्यापारी से भी दोस्ती कर ली। इसके बाद सर्राफा व्यापारी की पत्नी और सिपाही के बीच प्यार की कहानी शुरू हो गई। दोनों फोन पर चैटिंग और वीडियो कॉल पर बात करने लगे।


Also Read: मुरादाबाद: 223 दिन तक गैर हाजिर रहा सिपाही, ड्यूटी पर लौटने के लिए लगाई फर्जी मेडिकल रिपोर्ट, SSP ने दर्ज कराया मुकदमा


बताया जा रहा है कि 6 महीने पहले सर्राफा व्यापारी ने पत्नी के मोबाइल फोन में सिपाही से हुई चैटिंग देख ली थी, जिसके बाद घर में काफी हंगामा हुआ था। सिपाही और सर्राफा व्यापारी की पत्नी के बीच प्यार इतना बढ़ गया था कि सिपाही ने उसके घर के पास ही एक कमरा ले लिया था। रात के वक्त जब प्रेमिका का पति गहरी नींद में सो जाता तो सिपाही उससे मिलने घर पहुंच जाता था। सिपाही की प्रेमिका अपने पति को गहरी नींद में सुलाने के लिए दूध में नींद की गोलियां दिया करती थी।


प्रेमिका के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा


शुक्रवार की देर रात तबियत ठीक नहीं होने की वजह से सर्राफा व्यापारी ऊपर कमरे में लेटा था, तभी रात 1 बजे सिपाही अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। सिपाही रात में अपनी प्रेमिका के साथ था, तभी प्रेमिका का पति आ गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसने जमकर हंगामा किया। वहीं, हंगामे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और सिपाही को थाने ले आई। उधर, प्रेमिका ने प्रेमी सिपाही के साथ ही रहने की बात कहकर अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया।


Also Read: UP: कोरोना काल में मिसाल बने कानपुर पुलिस के ये सिपाही, लोगों को कर रहे जागरूक


मामले में कैंट थाने के इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों से बातचीत हो रही थी। महिला को समझाकर उसके मायके वाले अपने साथ ले गए। सिपाही के खिलाफ अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, अगर शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।


( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Secured By miniOrange