Bijnor: बच्चा चोरी कर 5 लाख में बेचा जा रहा था, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bijnor: बिजनौर जनपद के थाना नगीना क्षेत्र के ग्राम भुरापुर निवासी ताजुद्दीन पुत्र मेहन्दी हसन ने थाना पर तहरीर दी गई कि बहन शबनम के पुत्र को पालन-पोषण के लिए शफीकन पत्नी फरीद व फरीद पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ग्राम नैनपुरा थाना नगीना को दिया गया था, पर अभियुक्त ने शफीकन पत्नी फरीद ने बच्चे को 5 लाख में बेच दिया था बच्चे की तलाश अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था आज पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

शफीकन, शबनम एवं श्रीमती सलोचना द्वारा बताया गया कि शबनम व फरमान के पहले से 04 बच्चे थे बाद में जुड़वा 02 बच्चे, एक लड़का एवं एक लड़की, पैदा हुए थे। आर्थिक परेशानी के कारण उन्होंने जुड़वा बच्चों में से करीब 15 दिन के पुत्र को देने का निर्णय लिया। शफीकन के माध्यम से जितेन्द्र कुमार उर्फ विक्की, कपिल उर्फ राजवीर एवं शिवानी द्वारा बालक को दिनांक 28.08.2025 को 02 लाख रुपये देकर लिया गया। वहीं प्रीतम सैनी व सलोचना के कोई संतान नहीं थी वे बच्चा गोद लेने की तलाश में थे, जिसके चलते बालक को उन्हें 05 लाख रुपये में दिया गया। पूछताछ में बताया गया कि रुपयों का लेन-देन रोनक हॉस्पिटल में डॉ0 कपिल उर्फ राजवीर द्वारा कराया गया था बालक का लेन-देन पीयूष हॉस्पिटल में डॉ० जितेन्द्र कुमार द्वारा कराया गया।

ALSO READ: Mirzapur: प्रेम-प्रसंग के बाद युवक की मौत मामला, परिजनों ने लगाया हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप, SP से लगाई गुहार

बालक को 05 लाख रुपये में दिए जाने से प्राप्त धनराशि को आपस में (1-1 लाख रुपये) बांट लिया गया था। बाद में बालक के माता-पिता को अधिक धनराशि में बालक दिए जाने की जानकारी होने पर उनके द्वारा शिकायत करने की बात कही गई, जिस पर उन्हें डेढ़ लाख रुपये अतिरिक्त दिए गए। फिलहाल पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)