Chandauli: फल-सब्जी विक्रेताओं ने तीन सूत्री मांगों को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Chandauli: फल-सब्जी व्यवसायी (विक्रेता) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने में बड़ी संख्या में फल-सब्जी विक्रेता शामिल हुए। व्यापारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।

जानिए क्या है पूरा मामला?

Advertisement

एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर ने बताया कि व्यापारियों की प्रमुख मांगों में स्थायी फल-सब्जी मंडी का निर्माण, फुटकर फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन की व्यवस्था और शहर में आने वाले फल-सब्जी जैसे कच्चे माल को नो-एंट्री से मुक्त करना शामिल है। उन्होंने कहा कि व्यापारी पिछले करीब 20 वर्षों से इन मांगों को लेकर अधिकारियों और सरकार के समक्ष अपनी बात रखते आ रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन की व्यवस्था नहीं होने के कारण छोटे व्यापारी सड़क किनारे ठेला या अस्थायी दुकान लगाकर कारोबार करने को मजबूर हैं। इससे उन्हें धूप, बारिश और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की अपील की।

ALSO READ: UP: सहारनपुर में मचा हड़कंप! स्टार पेपर मिल में गैस रिसाव और आग की सूचना, दौड़ीं टीमें

एसोसिएशन के सदस्य अशोक सोनकर ने बताया कि तीन सूत्री मांगों को लेकर व्यापारी शांतिपूर्ण एवं अहिंसक तरीके से धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक व्यापारी धरने पर बैठे रहेंगे और कारोबार बंद रखकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे। धरने में संस्थापक दयाराम यादव, उपाध्यक्ष बिसुन प्रसाद सोनकर, महामंत्री बृजमोहन प्रसाद, मंत्री गिल्लू सरदार अमरनाथ, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी सोनकर, संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद सोनकर, मीडिया प्रभारी राजकुमार सोनकर व मनोज जायसवाल| बैठक में उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनकर, महामंत्री बृजमोहन प्रसाद सोनकर, मंत्री बिल्लू सरदार, मीडिया प्रभारी मनोज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में फल-सब्जी विक्रेता और वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र प्रसाद सोनकर, पारस सोनकर विशाल सोनकर सचिन सोनकर अनिल सोनकर विजय प्रसाद राम सिंह सोनकर अवधेश साहिल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे|

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है.)