बांदा: UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, राज्यमंत्री के घर पहुंचकर किया अनोखा प्रदर्शन

बांदा: UPI भुगतान पर शुल्क को लेकर कांग्रेस ने बांदा में मोर्चा खोल दिया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री एवं तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद के इंदिरा नगर स्थित आवास पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

UPI टैक्स रोल बैक, रोल बैक कांग्रेस लाओ, देश बचाओ” के नारों से मंत्री का आवास गूंज उठा।कांग्रेसियों ने विरोध के अनोखे तरीके के तहत करीब 2000 रुपये की पूजन सामग्री मंत्री को भेंट की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि UPI भुगतान पर शुल्क लगाने से व्यापारियों और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।उन्होंने सरकार से प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।साथ ही कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।

Also Read: यूपी 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बांदा पहुंचे सह प्रभारी जांगिड़ ने 403 सीटों पर लड़ने का किया दावा

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर डिजिटल भुगतान व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि UPI को आम लोगों और छोटे व्यापारियों के लिए सरल एवं सुलभ बनाए रखा जाना चाहिए।प्रदर्शन के दौरान महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट,प्रो. संजय द्विवेदी,सत्य प्रकाश द्विवेदी,शोएब रिजवी,कालीचरण निगम,अमित तिवारी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन साहू,अंसार भाई सिद्दीकी,हेमंत वर्मा,बाबूराम यादव,शिवपूजन तिवारी,आरिफ निजामी,सुखलाल वर्मा और लालबाबू राजपूत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केंद्र सरकार के अनुसार कुछ निर्धारित श्रेणी के बड़े व्यापारी UPI लेन-देन पर MDR व्यवस्था लागू होगी; इसे सामान्य रूप से सभी UPI भुगतानों पर “टैक्स” लगना नहीं बताया गया है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है.