लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग समन्वय बनाकर सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करें। उन्होंने कहा कि सभी एक्सप्रेसवे पर अस्पतालों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल इलाज उपलब्ध हो सके।
Also Read: योगी सरकार का भरोसा बरकरार, अवनीश अवस्थी का तीसरी बार बढ़ा कार्यकाल, 2026 तक बने रहेंगे सलाहकार
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अनिवार्य रूप से हो और विद्यालयों के पाठ्यक्रम में ट्रैफिक नियमों को शामिल किया जाए, ताकि बच्चों में शुरू से ही यातायात के प्रति जागरूकता बढ़े।डग्गामार वाहनों और ओवरलोडेड ट्रकों पर प्रभावी कार्रवाई हो।हाईवे के किनारे शराब की दुकानें पूरी तरह प्रतिबंधित रहें। ओवर स्पीड, ड्रंकन ड्राइविंग और रेड लाइट जंप जैसी लापरवाहियां दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं, इन पर कड़ी कार्रवाई हो। नाबालिग बच्चों को ई-रिक्शा चलाने की अनुमति न दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।
देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं













































