अग्निकांड पर CM योगी का सख्त एक्शन : अलीगढ़ से कार्यक्रम निरस्त कर लौट रहे, दोषियों पर गाज गिरेगी

लखनऊ/अलीगढ़। अलीगढ़ में हुए भीषण अग्निकांड की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने तत्काल अलीगढ़ से सभी कार्यक्रम निरस्त कर वापसी का फैसला किया है। CM योगी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CM योगी ने ली घटना की गंभीरता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “जिनकी लापरवाही से यह बड़ी घटना हुई है, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने डिप्टी सीएम सहित वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा है।

मौके पर उच्चाधिकारी
– डीजीपी
– प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद
– डिप्टी सीएम

मौके पर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री पल-पल की अपडेट फोन पर ले रहे हैं।

14 मौतों की पुष्टि, सर्च ऑपरेशन जारी

अभी तक इस अग्निकांड में 14 लोगों की मौत*की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। बिल्डिंग में अभी भी धुआं भरा हुआ है, जिसके कारण सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। घायलों का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम लगाई गई है।

NOC कैसे मिला? LDA व फायर विभाग पर सवाल
मुख्यमंत्री कार्यालय ने LDA (लखनऊ विकास प्राधिकरण) और फायर ब्रिगेड अधिकारियों पर भी सवाल उठाए हैं। पूछा जा रहा है कि बिल्डिंग में दो रास्ते न होने के बावजूद NOC कैसे जारी किया गया।

CM योगी ने साफ निर्देश दिया है कि एलडीए और फायर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर तुरंत बड़ी कार्रवाई की जाए।

डिप्टी सीएम का बयान : डिप्टी सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या अधिकारी को नहीं बचाए जाने का संदेश दिया है।