गोरखपुर, 20 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (21 मई) को रोइंग के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। वह यहां रामगढ़ताल में आयोजित जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। रोइंग के दो फाइनल इवेंट देखने के बाद विजेताओं को पुरस्कृत कर संबोधन के जरिये सभी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके पहले अक्टूबर 2024 में आयोजित सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में भी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री का पाथेय प्राप्त हुआ था।
रामगढ़ताल को वाटर स्पोर्ट्स का राष्ट्रीय प्लेटफार्म बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। विशाल ताल को निखारने के साथ ही उन्होंने इसके समीप 49 करोड़ रुपये की लागत वाले विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की भी सौगात दी है। इसी का नतीजा है कि यहां एक के बाद एक रोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। यही नहीं, यहां एशियाड 2026 की तैयारी में जुटी रोइंग की राष्ट्रीय महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित हो चुका है।
उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा (उपाध्यक्ष, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने बताया कि रामगढ़ताल में वर्तमान समय मे चल रही जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में मेजबान यूपी सहित 20 राज्यों की टीमों से 273 खिलाड़ी व पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसका समापन 21 मई, गुरुवार शाम को रहा है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
Also Read : जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानि
यूं वाटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा रामगढ़ताल
– मई 2023 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता।
– अक्टूबर 2024 में सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन।
– एशियाड 2026 की तैयारी के लिए मार्च-अप्रैल माह में रोइंग की राष्ट्रीय महिला टीम के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।
– 12 मई से 16 मई तक अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग।
– 17 मई से 21 मई तक 46वें जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन।











































