कर्नलगंज को मिलेगी करोड़ों की सौगात! कल गोंडा पहुंचेंगे CM योगी, प्रशासन हाई अलर्ट पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित गोंडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे से पहले मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के चकरौत स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा की।

सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Also Read: UP: फाजिलनगर अब कहलाएगा ‘पावागढ़’, योगी सरकार ने बदला नाम, जानिए क्या है ऐतिहासिक महत्व

लापरवाही पर सख्त चेतावनी

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र की भी हुई समीक्षा

कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने पैरौरी स्थित पंचायत भवन और कर्नलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया। यहां उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों और तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक सुधार और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Also Read: ‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं, नालायक औलादों…’, सूर्या हत्याकांड पर भड़के सीएम योगी

विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान कर्नलगंज और कटरा विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। करोड़ों रुपये की योजनाओं से जुड़े इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)