बलिया : सिपाही की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा, जौनपुर में थी तैनाती

 

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रहने वाले एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। सिपाही की तैनाती वर्तमान समय में जौनपुर जिले में थी। हाल ही में वो किसी सरकारी काम से आजमगढ़ बाइक से गए थे और देर रात वह वापस सरायख्वाजा थाना पर लौट रहे थे। गंभीरपुर थाना के प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सिपाही के पिता ने नम आंखों से बेटे को मुखाग्नि दी।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले के बासडीहरोड थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी संतोष तिवारी (34) पुलिस विभाग में सिपाही थे और तैनाती जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाने पर थी। शनिवार को आजमगढ़ से बाइक से वापस सरायख्वाजा थाना पर लौट रहे थे कि गंभीरपुर थाना के प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के पास सड़क हादसे में संतोष घायल हो गए।

घर में मचा हड़कंप

रास्ते में मौजूद की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी मोहम्मदपुर पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने घायल सिपाही संतोष को मृत घोषित कर दिया। संतोष को 2018 में पुलिस विभाग में मृतक आश्रित के रुप में तैनाती मिली थी। मृतक सिपाही के एक पुत्र कुणाल तिवारी (7) व एक पुत्री कनक (5) है। सिपाही की मौत से उनके परिवार में हड़कंप मच गया।

Also Read: UP: आज शाम बागपत पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, सुरक्षा में BSF-CRPF और पुलिस फोर्स रहेगी तैनात

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )