यूपी के हमीरपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने मिलकर एक सिपाही की ही जमकर पिटाई कर दी. दरअसल, जिले की कांशीराम कॉलोनी में आधी रात को एक सिपाही अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए अर्ध नग्न हालत में पकड़ा गया. जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सिपाही और उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है.
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना इलाके का है. जहां सुमेरपुर थाने में पिछले कई सालों से तैनात सिपाही अमन सिंह का सुमेरपुर कस्बे की थाने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है. सिपाही अक्सर कांशीराम कॉलोनी जाया करता था और वहां प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाया करता था. इस बात को लेकर उसके पड़ोसी कई बार ऐतराज जता चुके थे. बावजूद इसके सिपाही में कोई बदलाव नहीं आया.
वीडियो भी हुआ वायरल
बीती देर रात फिर से जब सिपाही अमन सिंह मोटर साइकिल से अपनी प्रेमिका को लेकर कांशीराम कॉलोनी पहुंचा और दोनों एक कमरे में बंद हो कर रंगरेलियां मना रहे थे, तभी पड़ोसियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवा कर सिपाही अमन को अर्धनग्न हालत में जमकर पीटा और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
https://twitter.com/Brijesh84519016/status/1588067634566033408?s=20&t=Ueoqh_-UFMPC-N2xtIqJOg
जैसे ही मामले की खबर पुलिस को लगी, पुलिसकर्मी तत्काल ही वहां पहुंचे और युवती के साथ सिपाही को भी थाने ले आए. जहां मामले में जांच चल रही है.



