गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में आज ‘UGC NET तैयारी कक्षाओं’ के उद्घाटन सत्र का भव्य आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा से शुरू हुई इस विशेष पहल का उद्देश्य छात्रों को नेट-जेआरएफ (NET-JRF) की चुनौतीपूर्ण परीक्षा के लिए प्रभावी ढंग से तैयार करना है।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. आमोद कुमार राय ने सत्र की शुरुआत करते हुए बताया कि इन कक्षाओं में Paper 1 और Paper 2 दोनों के संपूर्ण पाठ्यक्रम को कवर किया जाएगा। डॉ. राय ने स्पष्ट किया कि नेट की यह तैयारी छात्रों के लिए TGT, PGT और PRT जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मील का पत्थर साबित होगी।
Also Read : मथुरा में अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापा, 900 किलो पनीर जब्त, इकाई सील
विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता मुर्मू ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साझा की। उन्होंने बताया कि विभाग के लिए यह गर्व का विषय है कि पिछले वर्ष 50 से अधिक विद्यार्थियों ने नेट की परीक्षा क्वालीफाई की थी। इसी सफलता को और व्यापक बनाने के लिए इस बार लगभग 100 विशेष कक्षाओं का लक्ष्य रखा गया है। यह कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी, जिसमें विभाग के अनुभवी शिक्षकों के साथ JRF एवं NET उत्तीर्ण शोधार्थी भी अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर प्रो. अनुभूति दुबे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डी.एस.डब्ल्यू.) ने छात्रों को ‘कन्वेंशनल लर्निंग’ से हटकर ‘MCQ पैटर्न’ के लिए मानसिक रूप से तैयार होने की सलाह दी। उन्होंने पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के विश्लेषण और सिलेबस के प्रति सही दृष्टिकोण को सफलता के लिए अनिवार्य बताया।
Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत
कार्यक्रम के अंत में डॉ. बृजेश कुमार ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कुलपति महोदया, मुख्य अतिथियों, विभागाध्यक्ष और उपस्थित सभी प्रोफेसरों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन की सफलता के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम के दौरान विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. गौहरी बेहरा, प्रो. आलोक कुमार प्रो अवनीश राय, डॉ पंकज सिंह, डॉ बृजेश कुमार और डॉ. संजीव कुमार विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।











































