चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

​रायबरेली। कहते हैं मौत कब और किस रूप में आ जाए, कोई नहीं जानता। खीरो थाना क्षेत्र के एथी गांव में आज एक ऐसी ही मर्मांतक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके में मातम पसर दिया। जिस चूल्हे से घर में खुशहाली की महक उठनी थी, उसी की एक चिंगारी ने हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया।

​मां गई थी खेत, पीछे से ‘यमदूत’ बनकर आई आग

​घटना की तफसील कुछ ऐसी है कि सुनकर कलेजा मुंह को आ जाए। गांव के रहने वाले राम सुमेर का 3 वर्षीय पुत्र आदित्य घर के भीतर छप्पर के नीचे गहरी नींद में सो रहा था। मां ने चूल्हे पर खाना चढ़ाया और मासूम को सोता हुआ छोड़ कुछ काम से पास के खेत में चली गई। उसे अंदाजा भी नहीं था कि पीछे से मौत दबे पांव उसके घर में दाखिल हो जाएगी।

Also Read : ‘मेरी लाश पापा छू भी ना पाएं…’, कानपुर में वकील प्रियांशु श्रीवास्तव की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद मौत

​धूं-धूं कर जला आशियाना, तड़प-तड़प कर निकला दम

​अचानक चूल्हे से उठी एक चिंगारी ने ऊपर मौजूद फूस के छप्पर को पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक गांव वाले दौड़ते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक मासूम आदित्य आग के शोलों के बीच घिर चुका था। मासूम की चीखें धुएं और आग की लपटों में दबकर रह गईं और वह जिंदा जल गया।

​गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस की कार्रवाई

​हादसे के बाद जब मां लौटी तो मंजर देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Read: ‘पहले दारू पिलाई फिर सेक्स किया और फिर i – Pill…’, लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर को शादी का झांसा देकर डॉ. सचिन गुप्ता ने किया रेप