डिंपल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- बेटी आदित्य यादव पर अभद्र टिप्पणी राम मंदिर चोरी से ध्यान भटकाने की साजिश

लखनऊ। सपा की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद डिंपल यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बेटी आदित्य यादव पर की गई अभद्र टिप्पणियों पर तेज प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे भाजपा की “गंदी राजनीति” बताते हुए कहा कि राम मंदिर दान घोटाले से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह सुनियोजित साजिश की जा रही है।

डिंपल यादव का तीखा हमला

डिंपल यादव ने कहा, “ये भाजपाई लोगों की गंदी राजनीति है। राम मंदिर में हुई चोरी से ध्यान भटकाने के लिए ये लोग बेटी आदित्य यादव के खिलाफ बरगला रहे हैं।” उन्होंने इसे राजनीतिक लाभ के लिए झूठ, भ्रम और साजिश का हिस्सा बताया।

हाथरस और कानपुर का हवाला

डिंपल यादव ने भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हाथरस जैसी दर्दनाक घटना पर ये लोग पूरी तरह चुप रहे थे। कानपुर में एक बेटी के पिता की थाने में मौत पर भी इनके मुंह से दो शब्द नहीं निकले। लेकिन आज राजनीतिक फायदे के लिए बेटियों पर हमला बोल रहे हैं।

Also Read – UP: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में CM योगी सख्त, FIR के दिए निर्देश

“सुनियोजित षड्यंत्र” का आरोप

उन्होंने आगे कहा कि यह सब सुनियोजित षड्यंत्र और गंदी राजनीति का हिस्सा है, जिसे जनता अच्छी तरह समझ रही है। डिंपल यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि जब उनके अपने मुद्दे उछलते हैं तो वे चुप रहते हैं, लेकिन विपक्ष पर हमला करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

डिंपल यादव का यह बयान राम मंदिर दान घोटाले में SIT जांच शुरू होने और पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आया है, जिससे राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है