प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल (Ashok Mittal) के ठिकानों पर छापेमारी की है। बुधवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में उनके घर और अन्य परिसरों को शामिल किया गया। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े कथित उल्लंघनों की जांच के तहत की जा रही है।
कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
ईडी की टीम ने गुरुग्राम और पंजाब सहित करीब 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें सांसद के घर, उनके बेटे के ठिकाने, फार्महाउस और अन्य संपत्तियां शामिल हैं। जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी टीम पहुंची और वहां जांच जारी है, साथ ही लवली ऑटोज़, लवली स्वीट्स और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर सहित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पर भी जांच
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जिसे अशोक मित्तल संचालित करते हैं, भी जांच के दायरे में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विश्वविद्यालय से जुड़े फंड में कुछ अनियमितताओं की आशंका जताई गई है, जिसके चलते ईडी ने यह कार्रवाई की है।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
इस छापेमारी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक मकसद से की जा रही है और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए दबाव बनाने की कोशिश है।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
इस छापेमारी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक मकसद से की जा रही है और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए दबाव बनाने की कोशिश है।
हाल ही में मिली नई जिम्मेदारी
अशोक मित्तल एक जाने-माने उद्योगपति और शिक्षाविद हैं। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया। इस पद पर उन्होंने राघव चड्ढा की जगह ली थी, जिसके बाद अब यह छापेमारी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)










































