बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है, जिसे ‘सम्राट युग’ के रूप में देखा जा रहा है। लगभग दो दशकों के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है ।सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, जिससे वे राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनकी सरकार में जदयू के दो वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल किए गए हैं।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)










































