पहले इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया, फिर…लखनऊ के तेजस अस्पताल में डॉक्टर ने 19 वर्षीय छात्रा से OT में किया रेप

लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित तेजस अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इलाज कराने आई 19 वर्षीय 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना का आरोप अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार गिरी पर लगा है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी बवाल हुआ और परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

मिर्गी के इलाज के लिए हुई भर्ती

परिवार के अनुसार, छात्रा को मिर्गी (Epilepsy) की शिकायत के चलते तीन दिन पहले तेजस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर विजय कुमार गिरी ने ट्यूब डालने की बात कहकर उसे ऑपरेशन थियेटर ले गए। पीड़िता की बड़ी बहन भी उसके साथ गई थीं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें बाहर जाने को कह दिया।

Also Read: ‘हर दो घंटों पर नशीले इंजेक्शन, गैंगरेप और फिर विरोध करने पर सिगरेट से दागा…’, UP में NEET छात्रा के साथ 16 दिनों तक दरिंदगी

ऑपरेशन थियेटर में हुई कथित

घटनापीड़िता के बयान के मुताबिक, ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया, जिससे वह आधे बेहोश हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। होश में आने के बाद छात्रा ने पूरे परिवार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल में जमकर नारेबाजी की।

पुलिस ने किया डॉक्टर को गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही बीकेटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरी को तुरंत हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। एडीसीपी नॉर्थ टिंकल जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: दहेज की डिमांड बनी मौत की वजह! 14 महीने में उजड़ गई दीपिका नागर की जिंदगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

मामले की जांच जारी

पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में लापरवाही और दुरुपयोग हुआ है, जबकि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। यह घटना लखनऊ के स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)