अमेठी में आज से वन महोत्सव की शुरुआत, सीडीओ पूजा साहू ने विकास भवन में लगाया पौधा

अमेठी : अमेठी में आज से वन महोत्सव की शुरुआत हो गई है, सीडीओ पूजा साहू ने विकास भवन परिसर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पेड़ लगाए और स्कूली बच्चों को एक-एक पौधा वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. वन महोत्सव 7 दिनों तक चलेगा, जिसमें जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्रों में व्यापक पौधरोपण किया जाएगा. हर विभाग को लक्ष्य दिया गया है और लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर रहेगा.

अमेठी जिले में आज से सात दिवसीय वन महोत्सव का आगाज हो गया है. मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने विकास भवन परिसर में पौधा लगाकर वन महोत्सव की शुरुआत की. इस मौके पर जिला विकास अधिकारी वीरभानु, डीएफओ रणवीर मिश्र समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया. सीडीओ पूजा साहू ने कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों को एक-एक पौधा वितरित किया और उन्हें पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया. बच्चों से अपील की गई कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी लें.

Also Read: ‘जमीन खाने के मामले में सैफई परिवार का पुराना रिकॉर्ड और अनुभव…’, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सीडीओ ने बताया कि वन महोत्सव आज से शुरू होकर 7 दिनों तक चलेगा। इस दौरान जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्रों, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा. हर विभाग को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है.

डीएफओ रणवीर मिश्र ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि लगाए गए सभी पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा. इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वन महोत्सव के तहत फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं.  प्रशासन ने आम लोगों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)