नेपाल में ‘Gen Z’ सरकार, 127 सीटों के नतीजे घोषित, 102 पर RSP का कब्जा, PM बनेंगे बालेन शाह!

नेपाल में पांच मार्च को हुए संसदीय चुनावों के नतीजे लगभग तय हो गए हैं। चार साल पहले स्थापित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने इस बार चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। अब तक घोषित 127 सीटों में से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बढ़त बनाई है।

प्रमुख विपक्षी दलों का प्रदर्शन

वहीं, दूसरे स्थान पर नेपाली कांग्रेस रही, जिसने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा, यूएमएल ने 7 और एनसीपी ने 4 सीटें जीती हैं। इस नतीजे के साथ स्पष्ट हो गया है कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की प्रबल स्थिति है और इसका प्रभाव आगामी सरकार गठन पर दिखेगा।

Also Read: नेपाल में जेन-ज़ी का बग़ावत, दक्षिण एशियाई देशों के हालिया पैटर्न की पुनरावृत्ति

बालेन शाह की बड़ी जीत

चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि काठमांडू के मेयर और पूर्व रैपर बालेंद्र शाह, जिन्हें बालेन के नाम से जाना जाता है, ने झापा-5 क्षेत्र से संसदीय चुनाव जीत लिया है। उन्होंने इस सीट पर अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को बड़े अंतर से हराया।

जीत के आंकड़े

चुनाव आयोग के अनुसार, बालेन शाह को कुल 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को केवल 18,734 वोट ही मिले। इस शानदार जीत के साथ बालेन शाह की प्रधानमंत्री बनने की राह लगभग पक्की हो गई है। उनके समर्थक इस जीत को नए राजनीतिक युग की शुरुआत मान रहे हैं।

Also Read- Nepal Protest: प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री को सड़क पर पीटा, पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को जिंदा जलाया, 22 की गई जान

पूर्व पीएम ने दी बधाई

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी बालेन शाह को चुनावी जीत पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बालेन बाबू, आपको जीत की हार्दिक बधाई! आपका पांच साल का कार्यकाल सुगम और सफल हो, मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)