Sunday, October 25, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Breaking Tube
Advertisement
  • UP News
  • All State
    • Bihar/Jharkhand
    • CG News
    • Haryana
    • Madhya Pradesh
    • Punjab
    • Rajasthan
    • Uk news
    • UP News
    • West Bengal
  • Politics
  • Government
  • Crime
  • International
  • Education
  • Sports
  • Fact Check
Home Trending Topic Nepal Protest: प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री को सड़क पर पीटा, पूर्व प्रधानमंत्री...
  • Trending Topic

Nepal Protest: प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री को सड़क पर पीटा, पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को जिंदा जलाया, 22 की गई जान

By
Pratibha Srivastava
-
09/09/2025
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    Nepal Protest: नेपाल (Nepal) में सोशल मीडिया (Social Media) पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ Gen Z आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को शुरू हुए इस आंदोलन ने हिंसा का विकराल रूप ले लिया, जिसमें प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का सरकारी आवास आग के हवाले कर दिया गया। वहीं, वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री सैकड़ों लोगों से बचते हुए भागते नजर आ रहे हैं।

    प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा !!#Nepalprotest #nepal #NepalGenZProtest #Parliament pic.twitter.com/2KwDQgk3IJ

    — AJAY (@ajaygautamm) September 9, 2025

    प्रदर्शनकारियों का आक्रोश

    प्रदर्शनकारियों ने केवल पीएम के घर तक ही हमला सीमित नहीं रखा, बल्कि कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के घरों को भी निशाना बनाया। पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल के घर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया, जिसमें आग लगने के कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद देशभर में आक्रोश और भी अधिक भड़क गया। भारी दबाव के बीच प्रधानमंत्री ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

    Also Read- नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, 1 की मौत, 80 से अधिक घायल

    सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार बना आंदोलन की चिंगारी

    इस पूरे आंदोलन की शुरुआत तब हुई जब शुक्रवार को नेपाल सरकार ने 26 अनरजिस्टर्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगा दी थी, जिनमें फेसबुक, यूट्यूब और एक्स जैसे लोकप्रिय मंच भी शामिल थे। हालांकि टिकटॉक को बैन नहीं किया गया, लेकिन विरोध वहीं से शुरू हुआ। सरकार के इस कदम ने युवाओं को बुरी तरह नाराज़ कर दिया, जिनकी आवाज़ पहले से ही बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर दब रही थी।

    वायरल वीडियो ने भड़काई चिंगारी, सरकार का फैसला उल्टा पड़ा

    टिकटॉक पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनमें आम नेपाली युवाओं की संघर्षपूर्ण जिंदगी और नेताओं के बच्चों की ऐशोआराम वाली जिंदगी की तुलना की गई। ये वीडियो देखते ही देखते जन-आक्रोश का कारण बन गए। सरकार ने दबाव में आकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फिर से चालू कर दिया, लेकिन तब तक आंदोलन अपनी गति पकड़ चुका था। अब यह सिर्फ सोशल मीडिया बैन का नहीं, बल्कि व्यापक राजनीतिक और सामाजिक बदलाव की मांग बन चुका है।

    CII Infrastructure AD
    • TAGS
    • Nepal Gen Z Protest
    • Nepal Protest
    • Nepal Social Media Ban Protect
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article‘अखिलेश की सरकार में हर महीने होता था दंगा, अब कानून का राज…’, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का सपा पर हमला
      Next articleएनडीए का दबदबा कायम, सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, 452 वोटों से दर्ज की जीत
      Pratibha Srivastava
      Pratibha Srivastava

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      ब्रह्मानंद हत्याकांड: पत्नी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश

      संतकबीरनगर: चर्चित पहलवान साधु यादव समेत 41 पर केस, कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ का आरोप

      2027 का विस चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने की निर्णायक लड़ाई : श्यामलाल पाल

      Search

      अखिलेश यादव-आजम खान की मुलाकात से यूपी की सियासत में हलचल,...

      Editor
      लखनऊ  उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है. एक तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

      जगन रेड्डी ने भांजी की शादी के लिए महल देने से...

      अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘अगले 30 साल...

      संजय राउत के पोस्ट पर बवाल, ‘अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला...

      के. अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी

      Recent Posts

      • 25 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के योग
      • मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई
      • डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता
      • प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता
      • निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें, कमियों पर जवाबदेही तय कर करें कार्रवाई : प्रबंध संचालक यादव
      • बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन
      • शहडोल के वन बाघों और हाथियों के लिए नेचुरल कॉरिडोर— 4 टाइगर रिजर्व्स को जोड़ने में अहम भूमिका
      • रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 11, इनमें 6 का जन्म हुआ माधव टाइगर रिजर्व में

      Weather

      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      EDITOR PICKS

      25 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर...

      मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई

      डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को...

      POPULAR POSTS

      सीएम योगी ने दिया आजम खां को एक और झटका, जौहर...

      मायावती ने काटा टिकट तो माफिया को बढ़ाने आगे आई ओवैसी...

      सरकारी कब्जे से मुक्त होंगे हिंदुओं के मंदिर!, सभी धार्मिक स्थलों...

      POPULAR CATEGORY

      • UP News19896
      • Politics6190
      • Government5500
      • Police & Forces5392
      • Crime5225
      • Entertainment3198
      • All State1899
      • Social1814
      ABOUT US
      FOLLOW US
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy policy
      • Terms & Condition
      • Affiliate Disclousre
      © All rights reserved