Gonda: भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शहर का भ्रमण कर विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जलनिकासी की स्थिति समेत नगर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जानिए क्या है पूरा मामला?
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने और आवश्यकता के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
जिलाधिकारी ने भारी बारिश को देखते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।














