बिजनौर में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में अवकाश, धान-गन्ने की फसलों को मिली संजीवनी

बिजनौर: जनपद में शनिवार से शुरू हुई बारिश ने पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी है। देर रात से ही आसमान में छाए बादलों के बाद शुरू हुए बारिश के दौर ने पूरे माहौल को सुहाना बना दिया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने के बाद आम जनजीवन ने सुकून की सांस ली है। इस झमाझम मानसूनी बौछार ने न केवल शहरवासियों को गर्मी से निजात दिलाई है, बल्कि अन्नदाताओं के चेहरों पर भी मुस्कान बिखेर दी है।

बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने अत्यधिक वर्षा होने की चेतावनी जारी की थी, जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सभी स्कूलों कॉलेजों को निर्देश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Also Read: Saharanpur में बैनर लेकर SSP से मिलने पहुंचा बुजुर्ग, लिखा- ‘मेरा बेटा 4 जिलों का अपराधी है’

विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार, इस मानसूनी बारिश का सबसे बड़ा फायदा धान व गन्ने की फसल को हुआ है। पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण खेतों में नमी कम होने लगी थी, जिससे धान व गन्ने की फसल के प्रभावित होने की आशंका सता रही थी। झमाझम पानी मिलने से धान व गन्ने की फसलों को नया जीवनदान मिला है। किसान नेता बाबू पाल ने जानकारी दी कि बारिश से फसलों पर कीटों और रोगों का असर भी कम होगा। वर्तमान बारिश से फसल को उचित पोषण और नमी मिल रही है, जिससे बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढ़ गई है।

मौजूदा फसल ही नहीं, बल्कि आगामी फसलों के लिए भी यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में नमी का स्तर काफी बढ़ जाएगा। आगामी फसलों की समय पर बुवाई के लिए खेत में पर्याप्त नमी का होना अनिवार्य माना जाता है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)