हिंदू छात्राओं पर टारगेट…. KGMU में पकड़े गए 12वीं पास ‘डॉक्टर’ हस्साम अहमद मामले में चौंकाने वाले खुलासे

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) प्रशासन और पुलिस ने मिलकर हस्साम अहमद नाम के एक कथित फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह खुद को डॉक्टर बताकर मेडिकल छात्रों, खासकर छात्राओं को धोखे में रख रहा था और बहकाने और धर्मांतरण की साजिश रच रहा था। जांच में सामने आया कि उसने अपनी पहचान और कामकाज को लेकर कई स्तर पर फर्जीवाड़ा किया।

फर्जी ट्रस्ट और नकली कॉन्फ्रेंस का जाल

हस्साम अहमद ने ‘कार्डियो सेवा संस्थान ट्रस्ट’ नाम से एक फर्जी संस्था बनाई थी और इसी के जरिए छात्राओं को All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) दिल्ली में होने वाली कथित कॉन्फ्रेंस के नाम पर आमंत्रण भेजता था। ये लेटर पूरी तरह से नकली थे, जिनमें आधिकारिक मुहर और हस्ताक्षर भी जाली पाए गए। इस तरह वह छात्रों को भरोसा दिलाकर अपने नेटवर्क में शामिल करता था।

Also Read: लखनऊ: KGMU में फर्जी डॉक्टर हसम अहमद का भंडाफोड़, छात्रों को बहकाने और धर्मांतरण की साजिश का आरोप

सोशल मीडिया के जरिए संपर्क और टारगेटिंग

आरोपी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर छात्राओं से संपर्क करता था और उन्हें सामाजिक सेवा व मेडिकल कैंप के नाम पर बुलाता था। वह खासतौर पर हिंदू छात्राओं को निशाना बनाता और उन्हें मुस्लिम बहुल इलाकों में कैंप लगाने के बहाने ले जाता था। कुछ मामलों में उसने विश्वविद्यालय के अधिकारियों की तस्वीरों का भी दुरुपयोग किया।

प्रशासन की सतर्कता से हुआ खुलासा

KGMU के डीन डॉ. के.के. सिंह की सक्रियता के चलते 20 अप्रैल को इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी सर्टिफिकेट, अवॉर्ड और दस्तावेजों के जरिए डॉक्टरों का भरोसा जीतने की कोशिश की थी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई एंगल पर जांच शुरू कर दी है।

Also Read: UP: KGMU धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में बड़ा एक्शन, फर्जी निकाह दस्तावेज़ तैयार कराने वाला सारिक भेजा गया जेल

पहले भी कर चुका है धोखाधड़ी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हस्साम अहमद पहले भी धोखाधड़ी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। उसने खुद स्वीकार किया कि वह केवल 12वीं पास है और उसने किसी भी कॉन्फ्रेंस के लिए आधिकारिक अनुमति नहीं ली थी। इस बार वह 8 लोगों के नेटवर्क के साथ काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)