अलीनगर में भीषण सड़क हादसा; ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, दोनों पैर हुए क्षतिग्रस्त

अलीनगर : अलीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक के दोनों पैर खत्म हो गए हैं, जिसके बाद उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायल का उपचार रामादेवी हॉस्पिटल में चल रहा है।

घायल की पहचान आशीष रंजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह डीएफसी में कार्यरत हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

ALSO READ: UP: मुजफ्फरनगर में विवाहिता हत्याकांड में बड़ा फैसला, दोषी पति को फांसी, एक लाख रुपये जुर्माना भी

जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल स्कूटी का नंबर 25BH 3767J और ट्रक का नंबर UP 65GT 3603 बताया गया है। ट्रक और स्कूटी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दोनों पैर खत्म हो गए।

अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार बुरी तरह घायल है और उसका उपचार रामादेवी हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की है। दुर्घटना में शामिल ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी काफी अफरा-तफरी का माहौल रहा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)