UP: एंबुलेंस सेवा में ‘फर्जी टारगेट’ का खेल, वायरल ऑडियो से उठा विवाद, कर्मी पर फर्जी केस दर्ज करने के दबाव का आरोप

जसवंतनगर: सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा में फर्जी आंकड़ेबाजी और कर्मियों पर अनुचित दबाव का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यशैली और पारदर्शिता पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। वायरल ऑडियो में एंबुलेंस बेड़े के राहुल यादव अधिकारी और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के बीच केस टारगेट को लेकर तीखी बातचीत सुनाई दे रही है।

ALSO READ: UP: मुजफ्फरनगर में विवाहिता हत्याकांड में बड़ा फैसला, दोषी पति को फांसी, एक लाख रुपये जुर्माना भी

​’केस पूरे करो, वरना नहीं मिलेगा वेतन’

मामला जसवंतनगर ब्लॉक में संचालित 108 एंबुलेंस (वाहन संख्या UP32 EG 5185) से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो के अनुसार, एंबुलेंस पर तैनात ड्राइवर/ईएमटी अखेराम कठेरिया पर कथित रूप से फर्जी मरीज दिखाकर दैनिक केस का टारगेट पूरा करने का दबाव बनाया गया। ऑडियो में अधिकारी स्पष्ट रूप से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि “केस पूरा करो, अटेंडेंस लग चुकी है, ऐसे वेतन नहीं मिलेगा।”

ALSO READ: Varanasi: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से था नाराज, गला दबाकर की हत्या, एनकाउंटर में हुआ अरेस्ट

अधिकारी के दबाव के बावजूद कर्मचारी अखेराम कठेरिया ने फर्जीवाड़ा करने से साफ इनकार कर दिया। कर्मचारी का कहना है कि वह केवल वास्तविक मरीजों को ही सेवा प्रदान करता है और कागजों में फर्जी मरीज या ट्रिप दर्ज करके विभाग को गुमराह नहीं कर सकता।​इस ऑडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस का संचालन करने वाली संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आपातकालीन सेवाओं में भी कागजी आंकड़े पूरे करने का खेल चल रहा है, तो यह आम जनता के स्वास्थ्य और सरकारी बजट दोनों के साथ खिलवाड़ है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)