IAF Aircraft Crash: असम के जोरहाट में बड़ा हादसा, इंडियन एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश, राहत और जांच अभियान जारी

IAF Aircraft Crash: असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान एयरबेस पर उतरने की प्रक्रिया में था, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे एयरबेस पर आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय कर दी गई और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया।

लैंडिंग के समय हुआ हादसा

भारतीय वायुसेना के मुताबिक AN-32 विमान जोरहाट एयरफील्ड पर सुरक्षित लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

Also Read: Air India Plane Crash: सरकार ने उच्च स्तरीय समिति की गठित ,पहली बैठक आज, AAIB को सौंपी गई जिम्मेदारी

सैन्य रसद पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है AN-32

AN-32 भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण परिवहन विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और आवश्यक सामग्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह विमान कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में भी संचालन की क्षमता के लिए जाना जाता है।

पायलट के हताहत होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में पायलट के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने कहा है कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Also Read: Ahemdabad Plan Crash: एअर इंडिया पर DGCA का बड़ा एक्शन, तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश, 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

राहत और जांच अभियान जारी

हादसे के बाद एयरफोर्स की टीमों और अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और राहत कार्य शुरू कर दिया। वायुसेना अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना स्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)