‘किडनी खराब तो चल जाएगा, हार्ट ब्लॉक तो दूसरे लोक यात्रा हो जाएगी…’, बोले सीएम योगी

लखनऊ (Lucknow) में आयोजित एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सम्मेलन में सीएम योगी ने बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग एक नई समस्या बन चुका है, जो लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। खासतौर पर युवाओं में दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जो पहले कम उम्र में कम देखने को मिलती थीं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा की, किडनी खराब होने पर व्यक्ति डायलिसिस के सहारे जीवन जी सकता है। लेकिन अगर हार्ट ब्लॉकेज हुआ तो दूसरे लोक की यात्रा हो जाएगी।

बदलती जीवनशैली बन रही खतरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनियमित दिनचर्या, देर रात तक जागना, फास्ट फूड का बढ़ता सेवन और शारीरिक गतिविधियों में कमी लोगों को बीमार बना रही है। उन्होंने बताया कि लोग रोजाना कई घंटे मोबाइल स्क्रीन पर बिताते हैं, जिससे न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। इसके चलते दिल की बीमारी, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं तेजी से फैल रही हैं।

Also Read: ‘स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग बच्चों के लिए खतरनाक, सावधान रहे मातृशक्ति…’, बोले CM योगी

नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज पर बढ़ती चिंता

कार्यक्रम के दौरान Cardiological Society of India की ओर से आयोजित नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल के उद्घाटन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (NCDs) आज बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पहले भारतीय जीवनशैली में समय पर सोना-जागना और संतुलित आहार शामिल था, लेकिन आधुनिक जीवनशैली ने इन आदतों को बदल दिया है।

इलाज से ज्यादा बचाव जरूरी

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बीमारियों से बचाव सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार इलाज की सुविधाओं को बेहतर बना रही है, लेकिन लोगों को खुद भी अपनी दिनचर्या सुधारनी होगी। उन्होंने आयुष्मान जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि अब लाखों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे आर्थिक बोझ कम हुआ है।

Also Read: ‘SMS-व्हाट्सऐप, PHR ऐप से मरीजों तक पहुंच रहीं जांच रिपोर्टें…’, CM योगी के संकल्प से UP बना डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का राष्ट्रीय मॉडल

मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई

उन्होंने यह भी कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठा रही है। हाल के अभियानों में बड़ी मात्रा में नकली खोया और पनीर पकड़ा गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है ताकि जनता के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।

स्वस्थ समाज से मजबूत राष्ट्र

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और देश का निर्माण कर सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित व्यायाम करें, योग अपनाएं, संतुलित आहार लें और स्मार्टफोन का सीमित उपयोग करें। उनके अनुसार, अगर देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, तो सबसे पहले नागरिकों का स्वस्थ होना जरूरी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)