निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो दे दूंगा जान…ट्रेन में हमले के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने दी जान देने की चेतावनी

UP: प्रयागराज (Prayagraj) में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद (Avimukteshwarananda) के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी (Ashutosh Brahmachari) ने कहा है कि मेरे ऊपर हाल ही में रीवा एक्सप्रेस में हमला किया गया।अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और दोषियों को सजा नहीं मिली, तो वे अपनी जान दे देंगे। यह बयान उन्होंने एक नोटिस जारी कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने गहरे आक्रोश और चिंता का भी इजहार किया।

ट्रेन में हमला और सुरक्षा को लेकर चिंता

आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि उन्हें हाल ही में रीवा एक्सप्रेस में हमला किया गया। गाजियाबाद से प्रयागराज की यात्रा के दौरान किसी ने धारदार हथियार से उन पर हमला किया। आशुतोष ट्रेन के टॉयलेट में जाकर अपनी जान बचा पाए। इस घटना के बाद उनका मेडिकल परीक्षण भी किया गया, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

Also Read: आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में धारदार हथियार से जानलेवा हमला, टॉयलेट में बंद होकर बचाई जान

पत्र में क्या लिखा? 

आशुतोष ब्रह्मचारी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा, दूसरों के हाथों से मरने से अच्छा खुद मर जाऊंगादिनांक 08.03.2026 को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में मेरे ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रकरण में मुकदमा अपराध संख्या 0081/2026 थाना जी.आर.पी. प्रयागराज में दर्ज है, फिर भी एफआईआर दर्ज करने एवं जांच और कार्रवाई में गंभीर लापरवाही दिखाई दे रही है यदि शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई मेरा बोर्ड से मेडिकल कराया गया और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे इस संबंध में अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानंद, रविन्द्रपुरी, दिवेश शर्मा मथुरा , पुलिस अधीक्षक जी.आर.पी. प्रयागराज तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज के नाम पत्र लिखकर मरने पर मजबूर हो जाऊंगा क्योंकि दूसरों के हाथों से मरने से अच्छा खुद मर जाऊंगा ,जिसकी जिम्मेदारी इन सभी लोगों की होगी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ..

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)