बिजनौर में 2 दिन से लापता पति-पत्नी के शव जंगल में मिले, पेड़ पर फंदे से लटका मिला पति

बिजनौर: कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के ग्राम सदुपुरा इलाके के जंगल में पति-पत्नी की लाश पड़ी मिली है, बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी 2 दिन से लापता थे। पति की लाश पेड़ पर झूलती हुई मिली है और पत्नी की गंगा किनारे लाश पड़ी मिली है। पति-पत्नी के शव एक साथ जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं परिजनों को दोनों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के शवो को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के सोनू कुमार के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी खेत पर लकड़ी लेने गए थे और घर ना वापस लौटने पर उनकी काफी तलाश की गई थी। पर देर रात तक इनका कोई सुराग नहीं मिला था। आज सुबह दोनों का शव जंगल में संदिग्ध हालत में पढ़ा हुआ मिला है, परिजनों ने दोनों की हत्या करने की आशंका जताई हैं।

Also Read: UP: घर में अकेली थी 15 वर्षीय किशोरी, आरोपी ने किया दुष्कर्म, महीनों बाद मां के सवाल से खुला राज

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है और पुलिस घटना की कई पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले दोनों पति-पत्नी की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी। जिनकी तलाश की गई थी आज दोनों के सब जंगल में पड़े हुए मिले हैं। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा गया है और घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बाइट कृष्ण गोपाल सिंह एसपी सिटी बिजनौर

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)